Haridwar News: विजिलेंस की छापेमारी में 6 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: पथरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बुधवार को गांव धनपुरा और पदार्था में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 6 घरों में मीटर से पहले अवैध कट लगाकर और बिना मीटर के खम्भे पर कवल डालकर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया। सभी आरोपितों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि दोनों गांवों में छापेमारी कर 6 उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। सभी के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। टीम ने अवर अभियंता दिवाकर मौर्य लाइनमैन सुभाष सुखतैन अजय सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.