Haridwar News: विकास भवन के शौचालयों का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
हरिद्वार, अगस्त 7 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित शौचालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कहीं भी गंदगी, दुर्गंध या अव्यवस्था की स्थिति न बनने पाए। उन्होंने अधिकारियों को माननीय उच्च न्यायालय की स्वच्छता संबंधी गाइडला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.