Haridwar News: विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगा कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर कार्यालय में किया प्रदर्शन
हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: नगर निगम में वार्डों के विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक खींचतान बढ़ गई है। बुधवार को कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और सभी वार्डों में समान विकास कार्य कराने की मांग उठाई। कांग्रेस पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि पार्षद लगातार अपने वार्डों में विकास कार्य कराने के प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि भाजपा पार्षदों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कांग्रेस पार्षदों के प्रस्ताव लंबित हैं। पार्षद सुमित त्यागी ने प्रस्तावों की अनदेखी के साथ कार्यों की लागत को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि नगर निगम में जिस कार्य का प्रस्ताव दिया जाता है, उसकी कार्ययोजना में अधिक धनराशि दर्शाई जाती है, जबकि दूसरा विभाग उसी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.