Haridwar News: विकसित उत्तराखंड के लिए 2047 तक का रोडमैप तैयार करेंगे विभाग, सीडीओ ने मांगा विजन
हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लक्ष्य को लेकर जिले में विभागीय स्तर पर दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसके लिए सभी विभागों को वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जिला कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों का विजन और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित बैठक में सीडीओ ने सभी विभागों से क्रमवार वर्तमान में संचालित योजनाओं के साथ भविष्य की संभावित योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वर्ष 2047 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य हासिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.