हरिद्वार, जुलाई 8 -- Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाल्मीकि बस्ती स्थित धर्मशाला के पास खड़ी बाइक कुछ ही देर में चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली ज्वालापुर में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक घास मंडी पुल जटवाड़ा, वाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर निवासी आरोग्य चंचल पुत्र भूपेंद्र चंचल ने तहरीर देकर बताया कि सात जुलाई की रात उन्होंने अपनी बाइक वाल्मीकि बस्ती स्थित वाल्मीकि धर्मशाला के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ रानीपुर मोड़ चले गए। करीब कुछ समय बाद लौटने पर मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली।कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार की वाल्मीकि बस्ती से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी यह भी प...