Haridwar News: वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति तक चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई
हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए तथा कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। अभियान की भनक लगते ही वाल्मीकि चौक क्षेत्र में कई दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कई व्यापारी दुकानें बंद कर कार्रवाई समाप्त होने का इंतजार करते नजर आए। टीम ने सार्वजनिक मार्ग पर रखा सामान हटवाया और रेहड़ी संचालकों को सड़क व फुटपाथ पर दोबारा कब्जा नहीं करने की सख्त हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : डेमार्केट से गांधी चौक तक हटा अतिक्रमण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.