हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कुलसचिव कार्यालय परिसर में दिन-रात धरने पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होने पर कर्मचारियों का रोष बढ़ गया।

कर्मचारियों का रोष हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। कर्मचारियों का आरोप है कि अंतरिम कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने अस्थायी कर्मचारियों के लिए कथित रूप से गलत टिप्पणी की थी। इसके अलावा कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में काम नहीं तो वेतन नहीं का प्रावधान किए जाने और वेतन संबंधी मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। धरना स्थल पर शाखा अध्यक्ष सोनू कुमार, महासचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सागर तेश्वर ...