Haridwar News: वार्ड 13 की कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू
हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड-13 के अंतर्गत श्री राम कॉलोनी, राम वाटिका, सिया वाटिका, शिखर एनक्लेव, गणेश एनक्लेव और चांदनी चौक क्षेत्र में 10 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड को मजबूत आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम जीवन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल,जयदेव खत्री, प्रवीण चमोली, प्रदीप चंदेल, मुकेश रावत, रामनिवास गुर्जर, बलवंत रावत, अभिषेक शर्मा, संचित डागर, कुंदन सिंह, अंशुल शर्मा, सुधांशु राय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.