हरिद्वार, अगस्त 28 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। शिवालिक नगर पालिका वार्ड 13 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का शुभारंभ किया। जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से बारिश के पानी को व्यर्थ बहने से रोककर उसे भूजल रिचार्ज के लिए उपयोग किया जा सकता है। इससे आने वाले समय में जल संकट को कम करने और भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हर...