हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी परमानंद बहुगुणा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके शिवालिक नगर स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो कनखल श्मशान घाट पहुंची। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र कमल बहुगुणा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। श्मशान घाट पर राज्य आंदोलनकारियों ने परमानंद बहुगुणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड सरकार की ओर से नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता और नायब नाजिर अजय अग्रवाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से सतीश जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, ...