Haridwar News: लाइसेंस के बावजूद कारोबार से वंचित लघु व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी
हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- Haridwar News: लाइसेंस और विक्रय प्रमाण पत्र जारी होने के बावजूद कारोबार नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए लघु व्यापारियों का नगर आयुक्त कार्यालय पर चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। बस अड्डा इकाई के धरने में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा भी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए समस्याओं का समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। लघु व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के मार्च, अप्रैल और मई के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं, इसके बावजूद उन्हें कारोबार से वंचित किया जा रहा है। व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लाइसेंस के आधार पर कारोबार की अनुमति देने की मांग की। संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.