Haridwar News: लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों ने मनाया जश्न
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: नगर निगम हरिद्वार में लव शर्मा को नामित पार्षद बनाए जाने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मंगलवार देर रात से ही बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर लव शर्मा को बधाई दी गई। समर्थकों ने कहा कि लव शर्मा लंबे समय से संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल व्यवहार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें नगर निगम में नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लव शर्मा नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शहर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को नगर निगम में प्रमुखता से उठाएंगे। लव शर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.