हरिद्वार, अगस्त 1 -- Haridwar News: कटारपुर के पास लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार सौरभ 26 वर्ष पुत्र भरत सिंह निवासी बादशाहपुर बाइक पर सवार अपने किसी रिश्तेदार को हरिद्वार छोड़कर वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह कटारपुर स्थित लक्सर हरिद्वार पर पहुंचा तो फेरुपुर की ओर से बाइक पर ही सवार एक युवक राजा 25 वर्ष पुत्र राजू निवासी पुरषोत्तम नगर पथरी हरिद्वार की ओर रहा था। कटारपुर स्थित दोनों की बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- पथरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने मामल...