Haridwar News: लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी: गुप्ता
हरिद्वार, जुलाई 27 -- Haridwar News: जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करें, सफलता निश्चय ही आपके कदम चूमेगी यह बात अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने चेतन ज्योति आश्रम के सभागार में नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ''सुप्रयास'' द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि जब भी समाज में छात्र-छात्राओं को अवसर मिलता है, वे अपनी प्रतिभा से देश और समाज का बेहतर मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने पिछले दो दशकों से अधिक समय से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ''सुप्रयास'' संस्था के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। समारोह में मुख्य अतिथि एसएमजेएन (पी.जी.) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.