Haridwar News: लक्कड़हारान की रामलीला में श्रीराम जन्म का मंचन
हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- Haridwar News: श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिकोत्सव के तहत सोमवार रात श्रीराम जन्म, विश्वामित्र यज्ञ भंग और श्रीराम याचना लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रसंगों का प्रभावी मंचन कर दर्शकों को भावविभोर किया। कार्यक्रम में अतिथि प्रदीप सिंघल और प्रवीण सिंघल ने श्री सर्वेश्वर महादेव की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के मीडिया प्रभारी गौरव चक्रपाणि, शशांक सिखौला और अभिषेक चाकलान ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। समिति अध्यक्ष नितिन अधिकारी ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। समाज को आदर्श बनाने के लिए सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: राम जन्म क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.