Haridwar News: रोबोटिक्स और एआई के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री, निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार और प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने किया। डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में सवाल करने, तार्किक ढंग से सोचने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना है। रोबोटिक्स और एआई जैसी तकनीकों का उपयोग मानव कल्याण के लिए जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.