हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के निर्देश पर 'हर घर तिरंगा, हर पग स्वच्छता अभियान' के तहत कांवड़ मार्गों, कांवड़ पटरी, पार्किंग क्षेत्रों और हाईवे की सर्विस रोडों पर विशेष सफाई कर कूड़े और अपशिष्ट का निस्तारण किया गया। बुधवार को शांतिकुंज के सहयोग से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा कांवड़ मार्ग और कांवड़ पटरी, लालजीवाला, पंतदीप, चमगादड़ टापू और हाईवे किनारे स्थित सर्विस रोडों पर भी सफाई कराई गई। अभियान के दौरान कांवड़ मेले के दौरान जमा हुए कूड़े को हटाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ मेले के बाद 30 टन से अधिक क...