Haridwar News: रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी और कॉकरोच-चूहे मिले, चालानी कार्रवाई
हरिद्वार, सितम्बर 15 -- Haridwar News: श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीश्याम रेस्टोरेंट की रसोई में अत्यधिक गंदगी के साथ कॉकरोच और चूहों मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने रेस्टोरेंट से मसाला डोसा का विधिक नमूना जांच के लिए लिया। वहीं, जरूरी अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर खाद्य कारोबारी को एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार नहीं होने पर खाद्य पंजीकरण निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा ने नगर निगम क्षेत्र के श्रवणनाथ नगर, शिवमूर्ति चौक और रानीपुर मोड़ में आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया। एक यात्री की शिकायत पर रेलवे रोड स्थित श्रीश्याम रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.