Haridwar News: रेलवे गेट के पास कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत
हरिद्वार, जुलाई 3 -- Haridwar News: शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे गेट नंबर-6 के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक घायल को उपचार के लिए अस्पताल तो लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक डायल 112 के माध्यम से गुरुवार को सूचना मिली कि वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक घायल व्यक्ति को अपने वाहन से अस्पताल ले गया है। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो चालक वहां नहीं मिला। अस्पताल में जानकारी करने पर पता चला कि चालक घायल को उपचार के लिए लेकर आया था, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.