हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- Haridwar News: रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी आवास से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी हो गई। रेलवे विद्युत विभाग के कर्मचारी पंकज कुमार सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को ड्यूटी से लौटने पर आवास का ताला खुला मिला और सामान अस्त-व्यस्त था। जांच में स्कूटी गायब मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...