Haridwar News: रास्ते के विवाद में घर में घुसकर मां बेटे से मारपीट की
हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में रास्ते को लेकर विवाद में घर में घुस कर मां और बेटे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रावली महदूद सिडकुल निवासी मुन्सरीना पत्नी कुर्बान ने शिकायत देकर बताया कि दो अक्तूबर को दोपहर के समय वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले जुल्फुकार पुत्र अख्तर और इनाम, अहसान, फैजल पुत्र जुल्फुकार जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके पति से रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मुन्सरीना और उसके बेटे अयान पर लाठी-डंडों से हमला कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.