हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- Haridwar News: सीता जन्म और विश्वामित्र यज्ञ भंग की लीला ने बांधा समां, देर रात तक डटे रहे दर्शक हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर के चौक बाजार में सोमवार रात रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जन्म के साथ जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रीराम जन्म, माता सीता जन्म और विश्वामित्र यज्ञ भंग के प्रसंगों के जीवंत मंचन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मंच पर सजी रामकथा, नारद की तपस्या भंग करने को उतरीं अप्सराएं रामलीला का वार्षिकोत्सव चौक बाजार श्रीरामलीला समिति के 79वें वार्षिकोत्सव के तहत रामलीला के दूसरे दिन श्रीराम जन्म, सीता जन्म और विश्वामित्र यज्ञ भंग की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पूरा ...