Haridwar News: रानीपुर मोड़ पर दो गुटों में ईंट-लाठी और डंडों से मारपीट, तीन गिरफ्तार
हरिद्वार, अक्टूबर 26 -- Haridwar News: पुराने रानीपुर मोड़ के पास कार को ओवरटेक करने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को पुराने रानीपुर मोड़ के पास कुछ लोग आपस में उलझ कर लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तीन आरोपियों युवराज (21) और आर्यन (22) दोनों निवासी विष्णु गार्डन कनखल और एकाक्ष (22) निवासी विवेक विहार कॉलोनी ज्वालापुर को मौके से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: देर रात रानीपुर मोड़ पर दो गुटों में मारपीट, ईंट और लाठी- डंडे चले घटना का एक वीडियो सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.