हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रानीपुर पुलिस ने रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार और बाहरी व्यक्ति रखने वाले 10 मकान मालिकों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के कोर्ट चालान किए गए। रविवार को रानीपुर क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गैस प्लांट क्षेत्र की विट्ठल विहार, शक्तिनगर कॉलोनी, बैरियर नंबर-6 तथा सुमननगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी-ठेली संचालकों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर 145 लोगों का सत्यापन कराया। जांच में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर और बाहरी व्यक्तियों को रखने वाले 10 मका...