हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को गोविंद घाट पर राज्य आंदोलन के पुरोधा स्व. जेपी पांडे, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल और श्री यंत्र टापू के शहीद राज्य आंदोलनकारी यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि हरिद्वार जिले के राज्य आंदोलन में स्वर्गीय जेपी पांडे की भूमिका अग्रणी रही। धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम, बंद और विभिन्न रैलियों में उनकी भागीदारी अविस्मरणीय रहेगी। राज्य गठन के बाद भी वह प्रदेश के हितों के लिए ल...