हरिद्वार, सितम्बर 5 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम हरिद्वार के नवनियुक्त मुख्य अभियंता मोहित जोशी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद रुड़की और हरिद्वार क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। बैठक में बिजली आपूर्ति, लाइन एवं पोलों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर, विद्युत तार, राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों सहित निगम के कामकाज से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य अभियंता मोहित जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया विद्युत बिलों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए और लेखा-जोखा व्यवस्थित रखा जाए, ताकि निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके...