Haridwar News: राजलोक कॉलोनी से विषैले रसेल वाईपर सांप का रेस्क्यू किया
हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र की राजलोक कॉलोनी में रविवार को विषैला रसेल वाईपर सांप निकलने से कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान आस पड़ोस के लोगों की भीड़ रसेल वाईपर सांप को देखने के लिए मौके पर जमा हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सांप की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने रसेल वाईपर का रेस्क्यू किया। सांप का रेस्क्यू होने के बाद लोगों को राहत मिली। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम अपने सात लेकर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.