हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: रसूलपुर-आर्यनगर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन पोखरियाल के नेतृत्व में ग्रामीण आंदोलन पर बैठे हैं। पोखरियाल ने कहा कि झूला पुल क्षेत्र की पुरानी समस्या है। इसके लिए स्थानीय ग्रामीण स्वयं लड़ाई लड़ेंगे। जिला प्रशासन को आंदोलन की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण शुरू होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस झूला पुल के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। अनशन में जगदीश गौड़, सत्येंद्र कैस्टवाल, संदीप सैनी, नवीन चमोली, गौरव ठाकुर, महानंद, चंद्रकला, रेनू भंडारी, करुणा देवी, बबली देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, पंकज चमोली, दीपक जखमोला, सरदार चंचल सिं...