Haridwar News: रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को
हरिद्वार, अक्टूबर 9 -- Haridwar News: अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सवेरे 6 बजे से शुरू होने वाली मैराथन ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर रानीपुर मोड़, आर्य नगर, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, टिबड़ी अंडरपास, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पर समाप्त होगी। मैराथन में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्यों सहित समाज के अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोग प्रतिभागी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.