Haridwar News: यूपीसीएल कार्यालय का घेराव कर प्रबंध निदेशक का पुतला फूंका
हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- Haridwar News: यूपीसीएल की कार्यप्रणाली में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने गुरुवार को यूपीसीएल के मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि हरिद्वार में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में अधिक सरचार्ज, अघोषित कटौती और अवैध छापेमारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पार्टी इन मामलों को लेकर पहले भी आवाज उठाती रही है। हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि कि ऊर्जा निगम की एक अधिकारी लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात है। उनका आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.