हरिद्वार, अगस्त 9 -- Haridwar News: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित दो दिवसीय युवा जागरण शिविर का आज समापन हो गया। शिविर में युवाओं ने व्यक्तित्व निर्माण के साथ जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और रचनात्मकता को अपनाने के गुर सीखे। यह शिविर आत्मचिंतन और राष्ट्र निर्माण की दिशा देने वाला रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने गायत्री परिवार प्रमुख डॉ.प्रणव पण्ड्या व शैलदीदी से भेंटकर मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया। सत्र के समापन अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक केदार प्रसाद दुबे ने कहा कि सृजनशील और जाग्रत युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभाई जा सकती है। कुल नौ सत्र में सम्पन्न हुए इस शिविर में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की युग निर्माण योजना में युवाओं की भूमिका पर...