Haridwar News: युवक से 4.31 लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज
हरिद्वार, नवम्बर 29 -- Haridwar News: नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सोनू कुमार पुत्र स्व. राजकुमार निवासी जाट वाली धर्मशाला के सामने, हरकी पैड़ी अपर रोड के साथ अज्ञात ठग ने 4,31,839.80 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित के अनुसार, उसे 27 नवंबर की शाम को ठगी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: महिला से 10.50 लाख रुपये की साइबर ठगी की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.