Haridwar News: यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़
हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम यात्रियों से ओवरचार्जिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने रविवार को जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 25 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने आम यात्रियों के रूप में विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा और ऑटो में सफर कर किराया वसूली की जांच की। इस दौरान कई चालक निर्धारित दर से अधिक किराया लेते पाए गए। परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक ने भेल फाउंड्री गेट से विकास भवन तक करीब आठ किलोमीटर की दूरी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.