Haridwar News: मौसम फिर बदला, किसानों की बढ़ी चिंता कटी धान की फसल पर बारिश का खतरा
हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और तापमान में गिरावट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में धान की कटाई चल रही है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसल के साथ काटकर रखी गई धान की फसल के भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। गेंदे की खेती करने वाले किसान भी मौसम के बदले मिजाज से चिंतित हैं। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मौसम ने फिर करवट बदला और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश भी शुरु हो गई। बारिश ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया। किसान धर्मपाल सिंह, राकेश चौहान, बलकरण सिंह और अतर सिंह सहित अन्य किसानों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है कि शुक्रवार को हुई भारी ओलावृष्टि और तेज हवाओं से धान की फसल को पहले ही काफी नुकसान पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Katihar News: बूंदाबांदी के बाद चढ़ेगा पारा, किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.