Haridwar News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरु करें इमरजेंसी और आईपीडी सेवाएं....स्वास्थ्य मंत्री
हरिद्वार, सितम्बर 26 -- Haridwar News: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को जगजीतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने ओपीडी की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि उन्हें उपचार के लिए भटकना न पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी और आईपीडी सेवाओं को भी जल्द से जल्द शुरू करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.