हरिद्वार, अगस्त 24 -- Haridwar News: रोडीबेलवाला क्षेत्र में सोमवार क लोक निर्माण विभाग के खुदाई कार्य के दौरान उत्तराखंड जल संस्थान की पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से सीसीआर समेत शहर के 10 पंपिंग स्टेशनों से पानी की आपूर्ति को बंद करना पड़ा। इससे हरकी पैड़ी, अपर रोड, नगर कोतवाली क्षेत्र, ललतारौ, श्रवणनाथ नगर और शिवमूर्ति क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। बाजारों में दुकानदारों के साथ यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। उत्तराखंड जल संस्थान के अनुसार रोडीबेलवाला में लोनिवि. की तरफ से कराए जा रहे खुदाई कार्य के दौरान मुख्य पाइपलाइन टूट गई।

मरम्मत कार्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया। ...