हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति प्रोत्साहन खेल प्रतियोगिता के संकुल स्तरीय मुकाबलों में नौकी दासोवाली प्राथमिक विद्यालय के छात्र नितिन ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह बर्त्वाल ने नितिन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। इस अवसर पर शिक्षक रियाज अली, दीपक कुमार, मनोज नौटियाल, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा नाज़िया, अभिभावक संघ के अध्यक्ष रमेश, सद्दाम, जसप्रीत सिंह सहित...