Haridwar News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के अंतिम ट्रायल संपन्न, 652 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
हरिद्वार, जुलाई 28 -- Haridwar News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित तीन दिवसीय अंतिम ट्रायल मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में संपन्न हो गए। ट्रायल में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 652 बालक-बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को योजना के तहत 1,500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत बहादराबाद, रुड़की, भगवानपुर, नारसन, लक्सर, खानपुर विकासखंड, नगर निगम हरिद्वार व रुड़की तथा नगर पालिका शिवालिक नगर, लक्सर और मंगलौर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अंतिम ट्रायल में भाग लिया। 26 जुलाई को 8-9 एवं 9-10 वर्ष, 27 जुलाई को 10-11 एवं 11-12 वर्ष तथा 28 जुलाई को 12-13 एवं 13-14 वर्ष आयु वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए。 यह भी पढ़ें- Almora News: गति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.