हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: आधुनिकता की दौड़ में धीरे-धीरे विलुप्त हो रही पारंपरिक माटीकला को अब नया स्वरूप देने की पहल की जा रही है। माटीकला बोर्ड रुड़की के माध्यम से मिट्टी के दीये और आकर्षक मूर्तियां तैयार कर स्थानीय कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 50 महिलाओं और पुरुषों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षित लोगों को दीये बनाने की मशीनें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल पर यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अग्रसेन चौराहे पर जन भागीदारी से दीया ...