Haridwar News: मालागांव में आज से सजेगा तीन दिवसीय हर्बल कुंभ, देशभर के किसान और वैज्ञानिक होंगे शामिल
हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित मालागांव में चार नवंबर से तीन दिवसीय हर्बल कुंभ शुरू होगा। हर्बल वर्ल्ड हिमालय (श्री धन्वंतरि धाम) में आयोजित जड़ी-बूटी कृषि मेले एवं धन्वंतरि महोत्सव में देशभर के किसान, कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और उद्यमी शामिल होंगे। मेले में हिमालय से अफ्रीका और यूनान से चीन तक की वनस्पतियों और पारंपरिक चिकित्सा विरासत को देखने का अवसर मिलेगा। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और धन सिंह रावत करेंगे। पांच नवंबर को भगत सिंह चौधरी और छह नवंबर को सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि होंगे।
कृषि प्रशिक्षण और प्रदर्शनी मेले में जैविक खेती, मिट्टी की जांच, मधुमक्खी पालन, डिजिटल कृषि, कृषि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.