हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद गांव में युवक ने पांच लोगों पर मारपीट, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुलेमान निवासी सलेमपुर महदूद ने तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे अपने दोस्त सलमान के साथ कासिम की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद आवेश, फिरोज, मुनेर, अयान और आसिफ ने शराब और स्मैक के नशे में उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और सुलेमान का मोबाइल तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...