हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: एक जरा सी कोशिश संस्था एवं नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) हरिद्वार की टीम की ओर से शनिवार को सिडकुल स्थित एक्मस कंपनी में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी में कार्यरत करीब 100 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में जिला हरिद्वार से पहुंचे डॉ. राजीव रंजन तिवारी ने कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक एवं चिकित्सीय पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने डिप्रेशन, एंजायटी, नींद न आने, ओवरथिंकिंग और तनाव जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष राखी सजवान, डॉ. राजीव रंजन तिवारी, काउंसलर तृषा अत्रे, कमल पांडे, अनुराग दीपक और अभिषेक गौतम मौजूद रहे। वहीं एक्मस कंपनी मैनेजमेंट की ओर से डॉ. सर...