Haridwar News: मातृ सदन आश्रम के बाहर टस्कर हाथी पहुंचा
हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: कनखल के जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम के बाहर मंगलवार तड़के टस्कर हाथी पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी काफी देर तक आश्रम और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, लोग सुरक्षित दूरी बनाए रहे। कई लोगों ने हाथी का वीडियो भी बनाया। इस दौरान टस्कर ने क्षेत्र में मौजूद पेड़-पौधों और वनस्पतियों को खाया। कुछ देर बाद वह जंगल की ओर लौट गया। हाथी के वापस जंगल में चले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.