Haridwar News: माता श्याम सुंदरी पुजारी परिवार समिति का गठन, मंदिर विस्तार पर सहमति
हरिद्वार, सितम्बर 7 -- Haridwar News: भीमगोड़ा की गुसाईं गली में माता श्याम सुंदरी मंदिर, देवी डांडा (यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल) के पुजारी परिवार की बैठक देर शाम तक आयोजित हुई। बैठक में मंदिर के विस्तार, सिद्धपीठ के प्रचार-प्रसार, बेटियों के विवाह में सहयोग, मेधावी बच्चों को कॉपी-किताब व स्वेटर उपलब्ध कराने तथा गांव में पानी की व्यवस्था सुदृढ़ करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति में संरक्षक गंगा दत्त, दिगंबर प्रसाद, मस्त राम व गजेंद्र लखेड़ा चुने गए। अध्यक्ष धर्मानंद, उपाध्यक्ष आनंदी देवी व राजीव, सचिव राजेश, उप सचिव विमल, कोषाध्यक्ष तुलसी, ऑडिटर हर्ष मोहन तथा कार्यकारिणी में शिव गोपाल, सुधांशु, महेश, दीपिका, किरण कुमार, अर्चित व नंदकिशोर लखेड़ा निर्वाचित हुए। अध्यक्षता आनंदी देवी और संचालन विजय लखेड़ा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.