Haridwar News: माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 31 अक्तूबर से होगा आयोजन
हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण का विराट समारोह 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। देश-विदेश से गायत्री परिवार के परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच सज्जा, विद्युत, सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वच्छता और परिवहन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अतिथियों के ठहरने, भोजन और आवागमन की व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आवास की विशेष व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.