हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन सप्तसरोवर मार्ग स्थित माता लाल वैष्णों देवी मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। मंदिर में चल रहे विशेष नवरात्र अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि नवरात्र आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का पर्व है। धार्मिक अनुष्ठान व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार करते हैं और उसे सत्य, धर्म, करुणा व सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: धार्मिक अनुष्ठान से जागृत होती है आध्यात्मिक चेतना और सम...