Haridwar News: महिला को 17.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया
हरिद्वार, जुलाई 16 -- Haridwar News: रानीपुर पुलिस एक महिला को 17.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार शाम दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। हरिजन पुलिया के पास एक महिला संदिग्ध प्रतीत हुई। वह तुरंत पुलिस को देखकर तेजी से जाने लगी। तब महिला पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तब उसके पास से 17.18 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान रेनू निवासी दादूपुर गोविंदपुर, थाना रानीपुर के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.