Haridwar News: महिला का पति पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 22 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र में पति की मारपीट और प्रताड़ना से एक महिला परेशान है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नवोदय नगर रोशनाबाद निवासी रीता शर्मा ने शिकायत में अपने पति बालेश कुमार शर्मा पर लंबे समय से गाली गलौज, मारपीट और पैसों के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नौ मार्च की रात को आरोपी पति पीड़िता के कार्यस्थल पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए गए। कंपनी के होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। घर पहुंचने पर पति ने दोबारा मारपीट की और डंडे से हमला कर सिर, हाथ और शरीर पर चोट पहुंचाई। आरोप है कि पीड़िता की 14 वर्षीय बेटी से भी मारपीट होती है। एसओ अजय शाह ने बताया कि कोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.