हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की ओर से शिवलोक कॉलोनी में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 35 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। संस्था अध्यक्ष राखी सजवान ने पौष्टिक भोजन लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम में पार्षद निशा नौडियाल, राज्य महिला आयोग सदस्य अन्नू कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...