हरिद्वार, अक्टूबर 26 -- Haridwar News: महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर पंचपुरी वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का उनके कैंप कार्यालय पर पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट कर प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। वाल्मीकि आश्रम कनखल के संचालक पीठाधीश्वर महंत मानदास के आमंत्रण पर मंत्री मदन कौशिक विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण जाते समय आश्रम पहुंचे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की और सभी को प्रकट दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तेश्वर, वाल्मीकि महासंघ उत्तराखंड के संस्थापक...